22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baby John Teaser: जानें कौन है ‘बेबी जॉन’ का विलेन, वरुण धवन को देगा टक्कर, ‘अबरार’ से हो रही तुलना

Baby John Teaser: वरुण धवन की अपकमिंग मूवी ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज, खूंखार विलेन का लुक हुआ आउट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 13 Oct 2024, 10:37 AM IST

baby john review

Baby John Teaser: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज हो गया है। एक्शन से भरपूर 'बेबी जॉन' में वरुण धवन मुख्य भूमिका में है।

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेबी जॉन' का टीजर शेयर किया है। इस मूवी में जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। जैकी श्रॉफ के किरदार का नाम 'बब्बर शेर' है। टीजर में जैकी श्रॉफ खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘तुम्बाड’ के मेकर्स ला रहे हैं नई फिल्म ‘क्रेजी’, यहां देखिए सोहम शाह की मूवी का फर्स्ट लुक

बेबी जॉन का विलेन

उनके किरदार के लंबे भूरे बाल है, जबकि उन्होंने अपने हाथों में अंगूठियां और गले में जंजीर पहन रखी है। वीडियो में वह जेल में बंद दिखाई देते हैं और उनके खून से सने हाथ में एक हथियार दिखता है। उनके इस कैरेक्टर की तुलना लोग एनिमल के अबरार से कर रहे हैं। वरुण धवन ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था। बब्बर शेर आपके लिए आ रहा है।’

यह भी पढ़ें: TMKOC: टप्पू के साथ जुड़ा था बबीता जी नाम, डेटिंग रूमर्स पर राज अनादकट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं मुनमुन…

यह भी पढ़ें: ‘गदर 2’ के बाद अनिल शर्मा ने की अगली फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा! ऐसी होगी कहानी

कीर्ति सुरेश का बॉलीवुड डेब्यू

फिल्म 'बेबी जॉन' का निर्देशन कलीस ने किया है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत ने Emraan Hashmi को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- वो एक….

बेबी जॉन रिलीज डेट

'बेबी जॉन' को जियो स्टूडियो ने एटली और सिने 1 स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग