
Vicky Kaushal
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अब विक्की कौशल ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी ब्रैंड न्यू कार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने खुद को रेंज रोवर गिफ्ट की है। ऐसे में उनकी इस उपलब्धि पर फैंस बहुत खुश हो रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। विक्की ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो रेंज रोवर के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। उन्होंने डेनिम जींस और ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। उनका लुक हॉट लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा, 'एक अद्भुत अनुभव के लिए धन्यवाद, घर पर स्वागत है दोस्त।’
विक्की कौशल की इस तस्वीर पर अब तक 11 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। गाड़ी की कीमक की बात करें तो यह 2.10 - 4.38 करोड़ की प्राइस रेंज में आती है। इससे पहले विक्की ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में वह डेडलिफ्ट के साथ एक ‘नया पर्सनल रिकॉर्ड’ सेट करते हुए नजर आए। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोविड के बाद धीमी रिकवरी के बाद, हम आखिरकार डेडलिफ्ट के साथ एक नया व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे....तो हां, हम आज सुबह पार्क में खुश लड़के थे।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सैमबहादुर' में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के अलावा, विक्की फिल्म ‘शहीद उधम सिंह’ में भी दिखाई देंगे।
Published on:
04 Jul 2021 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
