26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ना इटली, ना इंडिया, तो अनुष्का कहां लेंगी विराट से सात फेरे, यहा जानें असली सच

ना इटली, ना इंडिया, तो अनुष्का कहां लेंगी विराट से सात फेरे, यहा जानें असली सच

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Dec 07, 2017

Virat_Anushka

Virat_Anushka

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सागरिका घाटगे विवाह बंधन में बंध गए। नवदंपति 27 नवंबर को मुंबई के ताज महल पैलेस में रिसेप्‍शन रखा। जिसमें क्रिकेट जगत और बॉलीवुड से जुड़ी कई मशहूर हस्तियां मौजूद रही। इस दौरान इंडियन कैप्टन विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचे। इस पार्टी में जहीर खान के साथ विराट कोहली अपने गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ जमकर डांस किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ।

जहीर की शादी से बाद से विराट और अनुष्का की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर खबर आग की तरह फैल रही है कि विराट और अनुष्का भी इटली में शादी कर रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है लवबर्ड्स दिसंबर के सैकंड वीक में शादी के बंधन में बंधने की कोशिश हर रहा है। हालांकि, 'अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने इन सब अफवाहों पर बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।' ऐसे में सवाल ये उठता है कि ना इटली, ना भारत तो फिर अनुष्का शर्मा कहां लेंगी विराट कोहली से सात फेरे? बहरहाल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दुनियाभर के फैंस अपनी एक्साइटमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं और उन्होंने बधाई के मैसेजज भेजने शुरू कर दिए हैं।

कई लोगों ने ट्विटर पर उनकी प्यारी जोड़ी के लिए अपनी शुभकामनाएं दे डाली हैं। 'विराट और अनुष्का को बधाई और शुभकामनाएं। साउथ अफ्रिका ट्यूर से पहले एक ट्विटर यूजर ने कहा,'फाइनली विराट कोहली अनुष्का से शादी करने जा रहे हैं। बहुत बहुत शुभकामनाएं।'

यहां पढ़िए, सोशल मीडिया पर सबसे प्यारे कपल विराट और अनुष्का को बधाईयां दीं...

हालांकि, विराट या अनुष्का की ओर से अभी शादी न करने को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। पर एक वेबसाइट के मुताबिक, 9 से 11 दिसंबर तक फैशन डिजाइनर बुक कर लिए गए हैं। विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं लेकिन शादी को लेकर दोनों ने ज्यादा बात नहीं की है। बता दें कि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम लेने के बाद इन खबरों को बल मिला था कि विराट और अनुष्का शादी करने वाले हैं।

हालांकि, हर कोई विराट और अनुष्का के विवाह का इंतजार कर रहा है। लेकिन यह कन्फर्म हो चुका है कि इटली में इस दिसंबर में ये दोनों शादी नहीं कर रहे हैं। अनुष्का और विराट ने हमेशा अपने रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर चुप्पी साधी रखी है, लेकिन पार्टी और इवेंट्स में साथ-साथ नजर आने से साफ जाहिर होता है कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं।