
Virat Kohli tweet
Virat Kohli Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर चर्चा में हैं। कपल ने अपने बच्चों का चेहरा नहीं बल्कि कुछ ऐसा किया है जिससे फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस को लगा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तलाक ले रहे हैं। एक दूसरे से प्यार करने वाले कपल ने भी सिंगर एआर रहमान की तरह अपना तलाक अनाउंस किया है। इस पोस्ट पर फैंस भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं।
इन दिनों बड़े- बड़े सितारे अपना तलाक अनाउंस कर रहे हैं। इससे पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी अपना और नताशा (Natasa) )का तलाक अनाउंस किया था। पिछली रात ही सिंगर एआर रहमान (AR Rahman Divorce) ने भी पत्नी सायरा बानो के साथ अपनी 29 साल की शादी खत्म कर ली। इसी बीच विराट कोहली से अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसे पढ़कर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। लोगों को अचानक देखने पर लगा कि विराट अनुष्का शर्मा से तलाक ले रहे हैं। विराट के पोस्ट की शुरुआती पंक्तियों ने फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या कोहली कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं।
विराट कोहली का यह पोस्ट फैशन ब्रैंड Wrogn के लिए था। विराट का पोस्ट सफेद बैकग्राउंड वाले फॉर्मेट में है। इसमें लिखा है, 'पीछे मुड़कर देखता हूं तो हम हमेशा अलग रहे हैं। लोग हमें किसी भी खांचे में फिट करने की कोशिश करें लेकिन हम नहीं हुए। दो मिसफिट लोग जो एक-दूसरे को जच गए। हम समय के साथ बदले लेकिन चीजें हमेशा अपनी तरह से कीं। क्या सच में? हमने परवाह नहीं की। हम यह पता लगाने में बिजी रहे कि हम कौन हैं। दस साल का उतार-चढ़ाव और पेंडेमिक भी हमें हिला नहीं सका। अगर किसी ने हमें अलग होने का अहसास करवाया तो वो थी हमारी ताकत। तो हमारे दस साल चीजों को अपनी तरह से करने के- The Wrogn way. आगे आने वाले दस साल तक सही तरह के मर्द के लिए Wrogn' इसी पोस्ट पर फैंस ने लिखा कि आपने तो हमें डरा दिया। वहीं, कई यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगा एआर रहमान टाइप कुछ है।” दूसरे ने लिखा, “एक सेकंड के लिए मैं हैरान रह गया।” तीसरे ने लिखा, “विराट भाई ऐसे सफेद कागज पर मत लिखिए। हम डर जाते हैं।” चौथे यूजर ने लिखा, “कल एआर रहमान और आज आप?” एक अन्य यूजर ने कहा, “मुझे थोड़ी देर के लिए मिनी हार्ट अटैक आ गया था।”
Published on:
20 Nov 2024 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
