मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ( Vivek Oberoi ) ने बिना हैलमेट और मास्क बाइक चलाने का चालान जमा करवा दिया है। चालान की रशीद और बाइक्स को दिखाते हुए विवेक ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में विवेक चालान की रशीद दिखाते हुए कहते नजर आए,'ये हम हैं, ये हमारी बाइक्स हैं और ये हमारी पावती कट गई है।' बता दें कि ये मीम पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर मोमिन की तर्ज पर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस मीम को लोग अपने-अपने तरीके से फनी वे में पेश कर रहे हैं। इस ट्रेंड में दीपिका पादुकोण, रणदीप हुड्डा, शाहिद कपूर व अन्य स्टार्स वीडियो शेयर कर शामिल हो चुके हैं।