5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vogue Magazine ने आलिया-रणबीर को दिया ऐसा सम्मान, फैंस हो जाएंगे खुश

हाल ही में आलिया, रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं।
3 min read
Google source verification
vogue

vogue

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्टा इन दिनों अपने फिल्मी कॅरियर के साथ-साथ रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप के कारण भी काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में आलिया, रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं। अब यह दोनों किसी अन्य वजह से चर्चा में हैं।

‘वोग’ ने दिया विशेष सम्मान
आलिया और रणबीर तो आए दिन खबरों में बने रहते ही हैं लेकिन अपनी लव लाइफ की खबरों को लेकर। पर अब वो इससे इतर इन दिनों वोग मैग्जीन की तरफ से मिले सम्मान की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, वोग मैग्जीन ने आलिया को ‘वोग यूथ आइकन ऑफ द ईयर’ तो रणबीर को ‘मैन ऑफ द ईयर 2018’ चुना गया है। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई सितारे मौजीद थे।

आलिया ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से मिलने और उनका हाल चाल जानने के लिए न्यू यॉर्क पहुंची थीं। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। रणबीर और आलिया ने भी इस दौरान काफी वक्त साथ में गुजारा था। दोनों बहुत जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आने वाले हैं।

पिछले साल किए थे सनसनीखेज खुलासें
पिछले साल आलिया ने फैशन मैगजीन वोग को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासें किए थे। यहां तक की इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फेवरट सेक्स पोजिशन के बारे मे भी बताया। आलिया भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ,'उन्हें क्लासिक मिशिनरी सेक्स पोजिशन पसंद है।' सिर्फ इतना ही नहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अपनी ब्वॉयफ्रेंड का फोन चेक करती हैं। तो इस पर आलिया ने कहा,'मेरे ब्वॉयफ्रेंड के फोन का पासवर्ड पता होता है। '

इस बातचीत के दौरान आलिया ने आगे कहा था कि,'अगर इस पूरी पृथ्वी पर अगर एक 50 साल का पुरुष है और एक 18 साल का टीनेजर लड़का बचता है तो वो 50 साल के पुरुष को चुनेंगी। क्योंकि वो टीनेजर के साथ नहीं रह सकती हैं।' बता दें कि वोग के 'वुमन्स ऑफ द इयर अवार्ड 2018' के प्रोग्राम में आलिया को 'वोग ईयर यूथ आइकन ऑफ द ईयर' के लिए और अपने कवर पेज के लिए चुना गया है। तो वहीं एक्टर रणबीर कपूर को 'वोग मैन ऑफ द ईयर' के लिए कवर पेज के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि आलिया और रणबीर के उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं। दोनों पहली बार फिल्म 'ब्रम्हास्त्र' में साथ नजर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग