मुंबई। रुपहले पर्दे पर फिल्म 'बार बार देखो' के जरिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की फ्रेश जोड़ी का दीदार करने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के अब तक जो भी लुक जारी हुए हैं, उनमें कटरीना और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री पहले ही दर्शकों का ध्यान आकॢषत करने में कामयाब रही है और अब इस जोड़ी के नए गाने का टीजर भी धमाल मचा रहा है।