
राजपाल यादव (सोर्स: IMDb)
Rajpal Yadav released from Tihar Jail: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव को करीब 11 दिनों के बाद तिहाड़ जेल से जमानत मिल गई है। एक्टर कुछ दिनों पहले 9 करोड़ रुपये के कर्ज (Debt Case) के मामले में जेल गए थे, जहां उन्होंने अपना समय बिताया। 5 फरवरी को राजपाल ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।
अब जेल से रिहा होते हुए राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत की और अपने दिल की बातें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं 2027 में मुंबई में बॉलीवुड में पूरे 30 साल का सफर पूरा करूंगा। पूरे देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान मेरे साथ रहे हैं। इसी वजह से मैं 200-250 फिल्मों में काम कर पाया। अपने फैंस और बॉलीवुड परिवार के प्यार के लिए मैं दिल से आभारी हूं। बता दें, हाईकोर्ट के आदेशों का मैंने पूरी ईमानदारी से पालन किया है और आगे भी कानून के सामने खुद को पेश करता रहूंगा।"
इतना ही नहीं, राजपाल ने बताया कि ये मामला उनकी 2012 की फिल्म 'अता पता लापता' के कारण शुरू हुआ था। इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। समय के साथ बाउंस चेक, ब्याज और जुर्माने की वजह से बकाया रकम लगभग 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। फिलहाल, राजपाल यादव के वकीलों ने कोर्ट के आदेश के बाद जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की और वेरिफिकेशन प्रोसेस के तुरंत बाद एक्टिंग स्टार की रिहाई हो गई। जेल से बाहर निकलने के बाद अब वो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के लिए रवाना होंगे, जहां 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी में भाग लेंगे।
बता दें, राजपाल यादव का कहना है कि परिवार और अपने चाहने वालों का साथ उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहा है और वो जल्द ही अपने काम में वापस लौटना चाहते हैं। इस बीच, कोर्ट के सहयोग से राजपाल यादव की मुश्किलों का अंत हो चुका है और वो अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं।
Updated on:
18 Feb 2026 10:48 am
Published on:
18 Feb 2026 10:48 am
