नई दिल्लीPublished: May 17, 2021 02:12:12 pm
Shweta Dhobhal
आज मशहूर गायक पंकज उधास का जन्मदिन है। उन्होंने अपनी शानदार गजलों से और आवाज़ से लोगों का खूब दिल जीता है। उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
नई दिल्ली। दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 17 मई 1951 में गुजरात के राजकोट में बुआ था। पंकज उधास ही नहीं बल्कि उनके भाई मनहर उधास भी बेहतरीन गायक थे। यही वजह है कि बचपन से ही पंकज उधास को संगीत के माहौल में रहने का मौका मिला। उन्होंने अपनी बेहतरीन गायिकी और गजल से लोगों का दिल जीता और इंडस्ट्ररी में अपना नाम बनाया। अक्सर पंकज उधास स्टेज शो भी करते हुए नज़र आते हैं। जहां अक्सर वह लोगों की फरमाइशों को वह पूरा करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन कभी-कभी पंकज उधास को बड़े ही अजीबों गरीब लोग भी मिल जाते हैं। आज हम आपको पकंज उदास से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।