
aishwarya rai salman khan
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के बीच प्यार को लेकर कई किस्से और कहानियां हैं। कई एक्टर्स ने बड़े पर्दे पर रोमांस किया और वो रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को दिल दे बैठे। सालों तक चले अफेयर के बाद ऐसा लगा कि अब वो हमेशा के लिए एक हो जाएंगे, लेकिन कई कपल का अंत बुरी तरह हुआ और अब वो एक-दूसरे की शक्ल तक देखने पसंद नहीं करते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग खान और ऐश्वर्या राय का नाम शामिल है। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ वक्त रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अलग हो गए।
सलमान को बताया सेक्सी और गॉर्जस
हालांकि, आज भी दोनों के रिलेशनशिप के किस्से छाए रहते हैं। दोनों भले ही अब एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं लेकिन सलमान को अक्सर ऐश के नाम से शो या इवेंट में छेड़ा जाता है। जिसको वह स्पोर्टली लेते हैं। वहीं, ऐश्वर्या इस मामले पर कभी कुछ नहीं बोलती हैं। हालांकि अब उनका एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह सलमान को सेक्सी और गॉर्जस आदमी बता रही हैं।
सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंचीं ऐश
दरअसल, एक बार ऐश्वर्या राय सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंची थीं। इसमें उन्होंने अपने करियर और फिल्मों को लेकर कई बातें बताई थीं। वहीं, सिमी ग्रेवाल ने उनसे एक बड़ा ही मजेदार सवाल पूछा। उन्होंने ऐश से पूछा, 'आप सबसे सेक्सी और गॉर्जस पुरुष किसे कहेंगी?' इस पर ऐश्वर्या बोलती हैं, 'यह बहुत कठिन है।' इसके बाद वह कहती हैं, 'क्या इसे 'चार्मिंग' से रिप्लेस कर सकते हैं?' जिस पर सिमी उन्हें सेक्सी और गॉर्जस आदमी का नाम बताने को कहती हैं। ऐश्वर्या बड़े ही सोच विचार के बाद कहती हैं, 'मैं ऐसे इंसान का नाम लेना चाहूंगी जो हाल ही में इंडियन मैन की लिस्ट में इंटरनैशनली चुना गया है, सलमान।' इसके बाद सिमी ग्रेवाल भी सलमान खान की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि सलमान के फीचर्स बेहद ही अच्छे हैं।
ऐश्वर्या ने लगाया हिंसा का आरोप
बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में भले ही दोनों अलग हो जाते हैं लेकिन रियल लाइफ में दोनों के दिल मिल जाते हैं। उस वक्त दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक थी। दोनों के बीच का प्यार देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐश्वर्या ने सलमान पर उनके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया था।
Published on:
21 Jul 2021 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
