लेकिन मीना कुमारी की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने खुद को पूरी तरह शराब में डुबो लिया था। वो किसी की बात नहीं मानती थी और अपने मन की करती थीं। एक बार मीना कुमारी को अशोक कुमार ने इस लत को छोड़ने के लिए होमियोपैथी की गोलियां खाने को दीं, लेकिन मीना ने कहा, दवा खाकर भी जिऊंगी नहीं, यह जानती हूं मैं। इसलिए शराब के कुछ घूंट गले के नीचे उतर जाने दो।