
उमराव जान के सेट पर जेपी दत्ता ने क्यों फाड़ दिये थे ऐश्वर्या के कपड़े
बॉलीवुड जगत में जब भी खूबसूरती और अदा की बात होती है तो हर किसी के दिमाग में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम दौड़ जाता है। मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या का ग्लैमर्स अंदाज और टैलेंट हर किसी को आज भी आकर्षित करता है। आज पूरा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि दुनिया के करोड़ों फैंस उन्हें सलाम ठोकते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन आज भले ही बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में जानी जाती हों और कई हिट फिल्में उनके नाम हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वह खुद कभी ऐक्ट्रेस बनना ही नहीं चाहती थीं। बचपन से ही वो एक आर्किटेक्ट बनने का सपना देखती थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कॅरियर में लोगों के दिलों में अपनी शानदार अदाकारी से जगह बनाई। उन्होंने आज इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक के बाद एक शानदार फिल्में की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने कॅरियर के शुरूआती दिनों में ऐश्वर्या को कुछ ऐसी फिल्में ऑफर हुई जो बाद में चलकर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। खैर उन फिल्मों को छोड़ने का मलाल आज तक ऐश्वर्या को है। ऐश्वर्या राय ने ‘दिल तो पागल है’ और ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट किए थे।
बहुत ही कम लोग यह जानते होंगे कि ऐश्वर्या राय ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी अपनी किस्मत आजमायी थी। टीवी के शुरूआती ऑडिशन के दौरान ऐश्वर्या को कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
ऐश्वर्या राय बच्चन की निजी जिंदगी में काफी ऐसे किस्से रहे हैं जिनको लेकर वो लोगों की जुबां पर बनी रहीं। बॉलीवुड के अभिनेताओं साथ उनके अफेयर्स के चर्चों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। सबसे ज्यादा चर्चा में उनका सलमान खान के साथ रिलेशन रहा।
यह किस्सा उस वक्त का जब ऐश्वर्या राय जेपी दत्ता के साथ फिल्म उमराव जान में काम कर रहीं थीं। उन दिनों ऐश्वर्या राय का सलमान खान से ब्रेकअप हो गया था। उनकी नजदीकियां अभिषेक बच्चन से बढ़ रहीं थीं। डायरेक्टर जेपी दत्ता की फिल्म ‘उमराव जान’ के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। दोनों घंटों एक साथ समय बिताते थे। ऐसा ही एक वाक्या हुआ जब अभिषेक और ऐश्वर्या की एक लापरवाह हरकत से परेशान होकर जेपी दत्ता ने गुस्से में आकर फिल्म के सेट पर ऐश्वर्या के लिए डिजाइन किए गए कॉस्ट्यूम फाड़ दिए थे।
हालांकि बाद में इन दोनों को समझा दिया गया। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।
Published on:
13 Nov 2021 12:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
