scriptactress rekha affair with former pakistan crickter imran khan | रेखा से शादी करना चाहता था ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, इन अभिनेत्रियों से भी जुड़ा नाम | Patrika News

रेखा से शादी करना चाहता था ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, इन अभिनेत्रियों से भी जुड़ा नाम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 13, 2021 11:53:54 am

Submitted by:

Satyam Singhai

बॉलीवुड की मिस्ट्री गर्ल रेखा का नाम वैसे तो कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था। जिनमें मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ उनके अफेयर के किस्से आज भी मशहूर हैं। लेकिन एक क्रिकेटर संग भी उनकी नजदिकियों की खबरें एक समय सुर्खियों में थीं।

actress rekha affair with former pakistan crickter imran khan
रेखा से शादी करना चाहता था ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, इन अभिनेत्रियों से भी जुड़ा नाम
ये क्रिकेटर कोई और नहीं, बल्कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान थे। इमरान खान और रेखा एक समय शादी तक करने को तैयार हो गए थे, लेकिन ये रिश्ता बनते-बनते रह गया था। हालांकि रेखा के अलावा इमरान खान का नाम शबाना आजमी और जीनत अमान और मुनमुन सेन के साथ भी जुड़ा था। बतौर क्रिकेटर इमरान की इमेज एक प्लेयर के साथ रोमांटिक व्यक्ति की भी थी। रेखा के साथ संबंधों को लेकर इमरान खान ने एक इंटरव्यू भी दिया था और उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.