30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सालों बाद अचानक धर्मेंद्र के घर पहुंच गईं मुमताज, ऐसा था एक्टर की पत्नी का रिएक्शन

धर्मेंद्र (Dharmendra) और मुमताज (Mumtaz) ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. जिसके चलते दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 9 Jan 2022, 10:53 PM IST

dharmendra

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मुमताज़ भले ही अपने दौर की सबसे मशहूर एक्ट्रेस रही हों मगर एक वक़्त ऐसा भी था जब सुपरस्टार्स उन्हें स्टंट एक्ट्रेस कहकर उनके साथ फिल्मों में काम करने से इनकार कर दिया करते थे। इन्होंने शुरुआत की बतौर स्टंट हीरोइन, लेकिन एक्शन फिल्मों में काम करते करते ये बन गई रोमांटिक फिल्मों की एक बेहतरीन हीरोइन। मुमताज़ एक गरीब परिवार में पैदा हुई थी। ज़िंदगी में ढ़ेर सारी मुसीबतों का सामना किया। काफी संघर्ष भी किया ये ही नहीं सारी मुश्किलों से लड़ते हुए सबको पीछे छोडते हुए वो बन गई हिंदी सिनेमा की एक बेहद मशहूर अदाकारा।

मुमताज का नाम ने ऐसे तो सभी अभिनेताओँ के साथ काम किया लेकि धर्मेंद्र के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर हमेशा पसंद की गई और इनकी दोस्ती एक मिसाल बनकर सामने आई। इसी बीच मुमताज अपने पुराने हीरो और दोस्त धर्मेंद्र के घर अचानक पहुंच गई जिसके चलते उनके घर में खुशहाली का माहौल हो गया। मुमताज को अपने घर पर देखकर धर्मेंद्र बहुत खुश हुए तो वहीं उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने मुमताज का जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-अनुष्का शर्मा ने जिमवियर में दिखाया अपना नो मेकअप लुक

मुमताज और धर्मेंद्र की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई थी जिसे खूब पसंद किया गया था। इन तस्वीरों में मुमताज अपनी बहन, धर्मेंद्र और उनकी पत्नी प्रकाश कौर के साथ नजर आ रही है। इस दौरान जब धर्मेंद्र मुमताज की मुलाकात हुई तो उन्होंने अपने पुराने दिनों की बातें की और एक दूसरे से पुराने किस्से साझा कर यादें ताजा की। इस की कुछ झलकियां उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर की थी।

बता दें, धर्मेंद्र और मुमताज ने अपने करियर में फिल्म ‘लोफर’, ‘झील के उस पार’, ‘काजल’, ‘मेरे हमदम मेरे दोस्त’, ‘आदमी और इंसान’ जैसी फिल्मों में काम किया था। धर्मेंद्र-मुमताज की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी और लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया था। मुमताज उस दौर की सबसे टॉप अभिनेत्री रह चुकी है तो वहीं धर्मेंद्र सुपरस्टार कहे जाते थे।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन बहुओं के बोल्ड सीन्स नहीं झेल पाए सास-ससुर, घर में हुआ बवाल