30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्का शर्मा ने जिमवियर में दिखाया अपना नो मेकअप लुक

पर्दे पर अक्सर हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ज्यादातर मेकअप किए हुए ग्लैमरस लुक में ही देखते हैं। फैंस इन एक्ट्रेस की खूबसूरती के कायल हो जाते हैं। इन तस्वीरों में कई एक्ट्रेस को पहचानना मुश्किल हो जाता है। लेकिन वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्हें मेकअप की जरूरत नहीं हैं खूबशूरत दिखने के लिए इन्हीं में से एक हैं अनुष्का शर्मा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 9 Jan 2022, 4:55 PM IST

anushka-sharma

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैन लंबे समय से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी का ऐलान किया है. अनुष्का शर्मा तीन साल बाद फिर वापसी को तैयार हैं। अनुष्का अपने अगले प्रोजेक्ट ‘चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress)’ में पूर्व भारतीय कप्तान और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा काफी मेहनत करती और पसीना बहाती नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करके अपने फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने जिमवियर में एक नो मेकअप लुक में तस्वीर शेयर की हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें-55 साल की नौकरानी के साथ ओमपुरी ने बनाए थे संबंध, इसके बाद जिंदगी में आई दूसरी औरत और फिर हुआ कुछ ऐसा...

अनुष्का शर्मा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें लग रहा हैं कि जीरो एक्ट्रेस फुल फॉम में हैं। और अपनी फिल्म के लिए जोरों से तैयारी कर रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने वर्कआउट सेशन के बीच में से एक सेल्फी साझा की हैं। जिसमें वह पसीना बहाती दिख रही हैं। और नो मेकअप लुक में भी बेहद खूबशूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री ने टाइट के साथ क्रोप टॉप पहना हुआ हैं। अनुष्का ने अपनी तस्वीर से एक बार फिर से साबित कर दिया कि खूबशूरत दिखने के लिए उन्हें किसी मेकअप की जरूरत नहीं हैं। अनुष्का की इस तस्वीर पर अब तक 8 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।

आपको बता दें बता दें, अनुष्का फिल्म में झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में चकदा शहर से राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने तक की झूलन गोस्वामी की यात्रा के बारे में बताया गया है। आखिरी बार अनुष्का शर्मा 2018 में आई जीरो में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे।

यह भी पढ़ें-दिशा पटानी की तस्वीर पर tiger ने किया कमेंट, लोग बोले रहा नही जाता