
deepika
बॉलीवुड के न्यूली वेडिंग कपल दीपवीर यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी शादी को इंज्वॉय कर रहे हैं। इनकी शादी की खबरें काफी चर्चा में हैं। वहीं शादी के फंक्शन के दौरान दीपिका के लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है। शादी की खबरों के बीच एक और खबर काफी ट्रेंड कर रही है और वो है दीपिका की गर्दन पर बने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम का 'RK' टैटू। ये टैटू दीपिका ने उस वक्त बनवाया था जब दोनों रिलेशनशिप में थे। 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। बता दें 5 साल पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका से उनके टैटू के सवाल पर रणबीर कपूर ने रिपोर्टर पर गुस्सा किया था।
दीपिका के टैटू को लेकर रणबीर ने रिपोर्टर को दिया ये जवाब:
बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका और रणबीर कपूर से रिपोर्टरर्स ने कई सवाल पूछे थे। एक रिपोर्टर ने दीपिका से उनकी गर्दन पर बने 'RK' टैटू पर सवाल पूछा। रिपोर्टर ने कहा कि आजकल फिल्म प्रमोशन के लिए स्टार्स कई तरह के काम करते हैं तो क्या अापका ये 'RK' टैटू भी फिल्म प्रमोशन का एक हिस्सा है। इस पर दीपिका जवाब देती इससे पहले ही रणबीर ने उस रिपोर्टर को डांटते हुए लहजे में कई बातें सुना डाली। रणबीर ने कहा कि हमारी भी पर्सनल लाइफ है।
कई बार गायब दिखा 'RK' टैटू:
इतने सालों में ऐसे कई मौके आए हैं, जब दीपिका की गर्दन पर बना यह टैटू अचानक गायब नजर आया। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान जब दीपिका रेड ड्रेस में उतरीं, तब भी यह टैटू उनकी गर्दन से गायब नजर आया। बता दें कि दीपवीर बैंगलुरू के बाद 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड पार्टी देने की तैयारी में हैं। यही नहीं दोनों के तीसरे रिसेप्शन की भी खबरें आ रही हैं। ये वेडिंग रिसेप्शन 1 दिसंबर को दिया जाएगा। इस रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ चुका है। रणवीर-दीपिका के इस तीसरे रिसेप्शन के कार्ड को एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने शेयर किया है।
Updated on:
24 Nov 2018, 1:07 PM IST
Published on:
24 Nov 2018, 1:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.