1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैसों की जरूरत है तो मुझसे ले लो, ऐसे छोटे रोल मत करो- जब शशि कपूर ने फ़िल्म से हटवा दिए अमिताभ बच्चन के सभी सीन

अमिताभ शशि कपूर की फ़िल्म, ‘बॉम्बे टॉकी’ में एक फ्यूनरल सीन की शूटिंग के दौरान भीड़ का हिस्सा बने थे जिसके उन्हें 500 रुपए मिलने वाले थे। क्या हैं पूरी कहानी आइए जानते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 16 Jan 2022, 10:50 PM IST

amitabh_bachchan.jpg

आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने शानदार लुक्स और दमदार अभिनय के दम पर लाखों दिलों पर राज करते हैं| अमिताभ बच्चन ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया हैं। अभिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। और सभी के चहेते कलाकार बने हुए हैं। लेकिन अगर बात करें हम अमिताभ बच्चन के शुरुआती दिनों की तो उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने कैरियर बनाने के लिए काफी स्ट्रगल किया है और अपने फिल्मी करियर के दौरान इन्होंने काफी उतार-चढ़ाव भरे दिन भी देखे हैं| ऐसे में आज हम आपको अमिताभ बच्चन की असल जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी आपको शायद ही पहले से जानकारी होगी।

जब शुरू में काम की तलाश में अमिताभ मुंबई आए थे तब दिवंगत अभिनेता शशि कपूर ने उनकी काफ़ी मदद की थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन से कहा था कि वो हीरो बनने के लिए मुंबई आए हैं, फ़िल्मों में छोटे रोल न करें। दरअसल अमिताभ शशि कपूर की फ़िल्म, ‘बॉम्बे टॉकी’ में एक फ्यूनरल सीन की शूटिंग के दौरान भीड़ का हिस्सा बने थे जिसके उन्हें 500 रुपए मिलने वाले थे। क्या हैं पूरी कहानी आइए जानते हैं।

दरहसल जब अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम किया था तो शशि कपूर उस वक़्त के जाने माने सितारे थे उनकी फिल्म लोगो के दिनों पर राज़ किया करती थी अमिताभ उस वक़्त शशि कपूर की शूटिंग पर चले जाते थे शशि कपूर ने शुरआत में उनकी बहुत मददत भी की है उन्होंने अभिताभ को कही फ़िल्मी प्रोडूसर्स से भी मिलवाया था और उस वक़्त अमिताभ को काम ही बहुत जरूरत थी और शशि कपूर की एक फिल्म में भीड़ की जरूरत थी तो किसी ने अमिताभ को बोला की आज भी इस भीड़ में आ जाओ अगर आपको काम करना है तो अमिताभ को भी काम चाहिए था तो वो खड़े हो गए।

आपको बता दे की जब यह सीन की शूटिंग स्टार्ट होने वाली थी तब शशि कपूर ने अमिताभ को अपने पास बुलाया और बोला की ,‘तुम यहां 680 बनने आ गए, भूलकर भी ऐसे छोटे रोल मत करना, ये तुम्हारे करियर के लिए ठीक नहीं है उनकी यह बात सुन कर अमिताभ ने उनसे बोला की मुझे पैसा की जरूरत है इसलिए में यह रोल कर रह हो उसके बाद शशि कपूर ने कहा ‘अगर बात सिर्फ पैसों की है तो मुझसे ले लो,लेकिन ये रोल मत करों।अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर को अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया जिसके बाद शशि कपूर ने कहा था कि पैसे मुझसे ले लो लेकिन ऐसे रोल मत करो। लेकिन अमिताभ ने उनसे पैसे नहीं लिए और शूट पूरी की। शूटिंग के बाद उन्हें 500 रुपए मिले। शशि कपूर ने तब फ़िल्म के डायरेक्टर से कहा कि अमिताभ का कोई भी शॉट फ़िल्म में दिखना नहीं चाहिए। शशि कपूर की बात मानते हुए डायरेक्टर ने फिल्म से अमिताभ बच्चन का शॉट हटा दिया था।

यह भी पढ़ें-जब एक भिखारी ने उड़ाया रणधीर कपूर की कार का मजाक, पिता राज कपूर से मिली बहुत बड़ी सीख

बता दें कि अमिताभ और शशि कपूर के बीच फिल्माया डायलॉग कि मेरे पास मां है... हिंदी सिनेमा का पर्याय बन चुका है। जहां दीवार में दोनों ही एक्टर्स के इंटेंस किरदार को पसंद किया था, तो वहीं दूसरी तरफ दर्शकों ने अमिताभ और शशि का मजाकिया अंदाज़ शान और नमक हलाल में देखा। ये दोनों ही जोड़ी काफी कामयाब रही हैं। इन फिल्मों के अलावा दोनों ने अकेला, अजूबा, काला पत्थर, रोटी कपड़ा मकान जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें- राज कुंद्रा ने बताया अपना और शिल्पा शेट्टी का बेडरूम सीक्रेट, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस