राज कुंद्रा ने बताया अपना और शिल्पा शेट्टी का बेडरूम सीक्रेट, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस
नई दिल्लीPublished: Jan 16, 2022 08:45:41 pm
शिल्पा शेट्टी के पति राज ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया कि शिल्पा हक्की-बक्की रह गई। आपको बता दें कि बातों-बातों में और जल्दबाजी में अपने बेडरूम सीक्रेट बता दिए। यह बात उन्होंने एक वीडियो में कही जो शिल्पा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।


बॉलीवुड की 'धड़कन' गर्ल शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों की क्यूट केमेस्ट्री हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। दोनों अपनी क्यूट बॉन्डिंग से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार भी खूब करते हैं और एक दूसरे की खिंचाई भी खूब करते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी एक्टिव रहता है और अक्सर अपने मजेदार वीडियोज और मीम्स से फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। कुछ समय पहले शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किए थे। जिसमें शिल्पा राज का एक राज़ खोलती दिख रही हैं, तो वहीं राज ने भी अपना बेडरूम सीक्रेट खोला है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही राज अपना बेडरूम सीक्रेट बताते हैं ये सुनकर शिल्पा हैरान रह जाती हैं और शर्म से लाल हो जाती हैं। वो ऐसा करने से राज को रोकती भी हैं, लेकिन तब तक राज बोल चुके होते हैं।