दरअसल एक बार शोएब अख्तर, कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) के शो कॉमेडी नाइट्स पर पहुंचे थे, यहां उन्होंने बताया था कि क्यों पाकिस्तान हर बार भारत से हार जाता है। कपिल शर्मा ने शोएब से वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार को लेकर सवाल किया था कि उनकी टीम को विश्व कप में क्या हो जाता है? जिस पर शोएब ने कहा, “विश्व कप में क्या हो जाता है? यार, हम नर्वस हो जाते हैं... इंडिया का प्रेशर इतना ले लेते है, पता नहीं, समझ नहीं आता" इस पर उनके शो में खूब तालियां बजी थी।