नई दिल्ली: सदी की सबसे शानदार फिल्मों में एक हैं (Sholay) शोले। रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आज भी बढ़िया एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, संगीत, डायरेक्शन और डायलॉग डिलीवरी के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), धर्मेंद्र (Dharmendra), हेमा मालिनी Hema Malini), जया बच्चन Jaya Bachchan), संजीव कुमार और अमजद खान ने कई अवॉर्ड हासिल किए थे।