
When Sunny Deol lost his patience and strangled Anil Kapoor during the shooting of Ram Avtar
Sunny Deol Strangled Anil Kapoor: सनी देओल (Sunny Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने लंबे करियर में सिर्फ शुरुआती दिनों में साथ काम किया था। लेकिन उसके बाद दोनों फिर कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। आज भले ही दोनों साथ काम नहीं करते, लेकन 90 के दशक में दोनों की जोड़ी को ख़ूब सराहा गया था। दोनों ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया है। मगर इन फिल्मों के बाद दोनों करीब 35 साल से एक दूसरे के साथ किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। आज हम आपको इसकी वजह बताने जा रहे हैं।
इन फिल्मों में साथ में नजर आए थे सनी-अनिल
इस जोड़ी ने 'राम अवतार' (Ram-Avtar), 'इंतक़ाम' (Inteqam) और 'जोशीले' (Joshilaay) में साथ काम किया था। ये तीनों ही फिल्में काफी यादगार फिल्में हैं। लेकिन इन तीनों ही फिल्मों के शूटिंग सेट पर दोनों के बीच काफी कहा-सुनी हुई, जो आज भी लोगों के बीच फेमस हैं। दरअसल, जब दोनों एक्टर्स अपने करियर की ऊंचाइयों पर थे तब दोनों के स्टारडम को देखते हुए डायरेक्टर सुनील हिंगोरानी ने फिल्म 'राम अवतार' बनाने की सोची।
इस बात से अनिल से नाराज हो गए सनी
अनिल और सनी पहले से ही सिब्ते हसन रिजवी की फिल्म 'जोशीले' कर रहे थे। दोनों फिल्मों के रिलीज होने में एक साल का अंतर था। 'जोशीले' के सेट पर दोनों के बीच तो मन-मुटाव नहीं था, लेकिन फ़िल्म के पोस्टर्स छपने के बाद दोनों में काफी मन-मुटाव हो गया। दरअसल, इस फिल्म के क्रेडिट में अनिल कपूर का नाम सनी देओल से पहले दिखाया गया। इस बात से सनी नाराज हो गए थे। हालांकि शेखर कपूर के समझाने पर वह शांत हो गए थे।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी ने पकड़ा अनिल का गला
मगर बाद में सनी के गुस्से का गुबार फिल्म 'राम अवतार' की शूटिंग के दौरान एक सीन में फूट गया। राम अवतार की शूटिंग के दौरान एक सीन फिल्माया जाना था। इस सीन में सनी को अनिल का गला दबाना था। लेकिन कहा जाता है कि उस वक्त सनी देओल ने अपना आपा खो दिया और अनिल कपूर की गर्दन दबा दी, जिससे उनकी सांस अटक गई।
अनिल ने सनी पर लगाया गला दबाने का आरोप
इस घटना के साथ ही सेट पर अफरा-तफरी मच गई। डायरेक्टर के बार बार 'कट' बोलने पर भी सनी देओल ने अनिल कपूर की गर्दन नहीं छोड़ी। जैसे-तैसे दोनों को अलग किया गया. सेट पर मौजूद हर कोई सनी देओल की इस हरकत से बुरी तरह सहम गया था। अनिल कपूर का भी बुरा हाल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में उन्होंने सनी देओल पर गला दबाने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाना चाहते थे गदर एक्टर सनी देओल, बोले- 'मुझे आए हैं मेल, वहां के लोग...'
झगड़े के बाद आखिरी बार इस फिल्म में किया काम
ऐसी खबर सुनकर सनी देओल अनिल कपूर से और भी ज्यादा गुस्सा हो गए। इसके बाद अनिल कपूर और सनी देओल ने फैसला किया कि वह दोनों साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इस जोड़ी के चाहने वाले इन्हें फिर देखने को बेताब हो उठे और राजकुमार कोहली ने इन दोनों को फिल्म 'इन्तकाम' के जरिए साथ लाया। लेकिन इनकी दुश्मनी कम नहीं हुई।
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी हुई दोनों के बीच लड़ाई
दोनों के बीच की लड़ाई इस फिल्म के दौरान भी दिखाई दी। फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड के चलते अनिल कपूर को सनी देओल पर चिल्लाना था। जब ये सीन शूट हो रहा था तो अनिल कपूर इतनी तेज़ से चिल्ला रहे थे कि सारा थूक सनी देओल के मुंह पर आ रहा था और वो चिल्लाते-चिल्लाते सनी देओल के मुंह के पास आ गए। इस पर सनी देओल ने उनसे सीन ठीक से करने को कहा कि, धीरे बोलो या दूर से बोलो क्योंकि उनका थूक उनके चेहरे पर न जाए। अनिल कपूर नहीं माने।
सनी देओल के पापा ने दी अनिल कपूर को वॉर्निंग
अनिल कपूर बार बार वैसा ही कर रहे थे जिसके बाद सनी देओल को गुस्सा आया और उन्होंने अनिल का कॉलर पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ गया कि सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स को इन दोनों का झगड़ा छुड़वाना पड़ा। इस झगड़े के बाद दोनों ने कभी भी साथ काम न करने की कसम खा ली। यहां तक कि, धर्मेंद्र ने खुद अनिल कपूर को सनी देओल के साथ काम न करने की वॉर्निंग दे डाली थी। इस तरह से इन दोनों की साथ की आखिरी फिल्म 'इन्तकाम' बनी।
यह भी पढ़ें: आखिरी समय में चेंज किया गया गदर 2 का विलन, अब सनी देओल से लड़ते नजर आएगा ये हीरो
Published on:
26 Feb 2023 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
