18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब तापसी पन्नू ने इस अभिनेता के साथ कर दी थी ये हरकत, उठानी पड़ी शर्मिंदगी

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने उस किस्से के बारे में बताया जब उन्हें काफी शर्मिदा होना पड़ा था। इस दौरान वह एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ थीं और ये दोनों ही नशे में थे।

2 min read
Google source verification
tapsi.jpg

साउथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड में अपनें बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार हो गया है, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का हर बार दिल जीता है। सिख परिवार से संबंध रखने वाली तापसी पन्नू का जन्म दिल्ली में हुआ था।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। तापसी जितनी अच्छी एक्ट्रेस है उतनी ही बेबाक और स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं। इसलिए तापसी ट्रोलर्स को हर बार मुहतोड़ जवाब देती हैं। तापसी का यहीं अदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। और तापसी को सोशल मीडिया पर बेहद प्यार भी मिलता है। हाल ही में तापसी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को एक किस्सा सुनाया जिसमें उन्होने एक बार फिर से बता दिया कि उन्हें किसी के कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

'मनमर्जियां', 'बदला,' गेम और 'जुड़वां 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तापसी पन्नू इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के उस पल को याद किया जब उन्हें काफी शर्मिदा होना पड़ा था। इस दौरान वह एक मशहूर अभिनेता के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। अपको बता दें यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल थे। ‘हसीन दिलरुबा’ की फेम एक्ट्रेस तापसी ने नशे की हालत में विक्की कौशल के साथ कुछ ऐसा कर दिया था जिसके कारण उन्हें शर्मिदा होना पड़ा था।

आपको बता दें अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने एक पुराने किस्से को याद किया है। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में वह और विक्की कौशल किस तरह से रात को होटल के गार्डन में लेट गए थे। ये किस्सा तापसी पन्नू और विक्की कौशल की फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग खत्म होने पर हुई पार्टी के दौरान का है।

यह भी पढ़ें- ब्रा के बिना दिखाई दीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू, यहां देखें Photos

तापसी पन्नू ने कहा कि,' पार्टी में मैं और विक्की कौशल बुरी तरह से नशे में होकर होटल के गार्डन में लेट गए थे। मुझे वहां लेटना बहुत अच्छा लग रहा था। ऐसा लग रहा कि मैं यहां सो जाऊं। इसके बाद विक्की कौशल मुझे समझाने लगा कि ये होटल का गार्डन है और हम लोग रोजाना डिनर के बाद यहां टहलते हैं।' तापसी पन्नू ने आगे कहा कि ,'उस समय मैं विक्की कौशल से कह रही थी मैैं यहां से कहीं नहीं जाऊंगी। इसके बाद विक्की कहने लगा तो मैं जा रहा हूं।' ये किस्सा सुनाते हुए तापसी पन्नू ठहाके लगाकर हंसने लगी थीं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को उनके बोल्ड बयानों की वजह से भी जाना जाता है।

बात अगर तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की करें तो वो बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिट्ठू में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो मिताली राज का लीड रोल निभा रही हैं। इसके अलावा वो ‘लूप लपेटा’, वो लड़की है कहां, ‘दो बारा’ में अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- देखिए Bigg Boss 15 की अब तक की 5 सबसे बड़ी फाइट्स

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग