scriptजब इस एक्ट्रेस के पीछे धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को मारा था धक्का | when vinod khanna and dharmendra cleshed because of amrita singh | Patrika News
बॉलीवुड

जब इस एक्ट्रेस के पीछे धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को मारा था धक्का

धर्मेंद्र ने कई मौकों पर करियर को लेकर विनोद खन्ना की मदद की थी। धर्मेंद्र विनोद खन्ना के लिए शुरू से ही काफी सपोर्टिव भी थे, तो वहीं विनोद खन्ना भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई की तरह मानते थे।

नई दिल्लीJan 28, 2022 / 02:33 pm

Sneha Patsariya

dharmendra
धर्मेंद्र और विनोद खन्ना ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। धर्मेंद्र की हमेशा से आदत रही कि वे सेट पर भी पेग लगा कर सीन दे दिया करते थे। तो वहीं शूटिंग निपटने के बाद दोस्तों संग बैठ कर पार्टी भी करते थे। धर्मेंद्र को जो भी दिखता था वे उन्हें भी अपने साथ पीने के लिए इनवाइट कर लिया करते थे। उस रोज फिल्म ‘मेरा गांव मेरा देश’ की शूटिंग चल रही थी। विनोद खन्ना धर्मेंद्र के साथ फिल्म में काम कर रहे थे। फिल्म मेकिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त बन गए। वहीं, धर्मेंद्र ने कई मौकों पर करियर को लेकर विनोद खन्ना की मदद की थी।
धर्मेंद्र विनोद खन्ना के लिए शुरू से ही काफी सपोर्टिव भी थे, तो वहीं विनोद खन्ना भी धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई की तरह मानते थे। विनोद खन्ना ने शुरुआत में अमिताभ बच्चन के साथ ढेरों फिल्मों में काम किया था। लेकिन फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद से विनोद खन्ना ने अमिताभ संग काम करना बंद कर दिया था। वहीं धर्मेंद्र संग उन्होंने कई फिल्में साइन कीं। लेकिन, एक बार दोनों के बीच लड़ाई भी हो गई थी। कहा जाता है कि धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि हीमैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर विनोद खन्ना को धक्का दे दिया। आइए जानते हैं क्या यह पूरा मामला?
यह भी पढ़ें

Shruti Haasan: पेरेंट्स की शादी से पहले हुई थी पैदा, स्कूल में रखा था नकली नाम जाने वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र कभी-कभी सेट पर भी पेग लगा लिया करते थे। इसके अलावा हीमैन को पार्टीज़ करना भी बहुत पसंद था। ऐसे में एक दिन धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को बुलाया लेकिन एक्टर ने इंकार कर दिया। यही वो वक्त था जब विनोद खन्ना और अमृता सिंह के अफेयर की खूब चर्चा होती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता सिंह और विनोद खन्ना एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते थे। वहीं, अक्सर धर्मेंद्र महफिल जमाकर बैठा करते थे। वो विनोद खन्ना का इंतजार करते थे लेकिन वो शूटिंग के बाद अपना सारा वक्त अमृता के साथ बिताना पसंद करते थे। इसी बात से परेशान होकर धर्मेंद्र ने अमृता सिंह को एक दिन काफी भला-बुरा कह दिया जो विनोद खन्ना को बर्दाश्त नहीं हुआ। हालांकि, वो धर्मेंद्र के साथ किसी तरह का विवाद नहीं चाहते थे इसीलिए विनोद खन्ना वहां से जाने लगे। मगर धर्मेंद्र फिर भी नहीं माने
आपको बता दें कि अमृता सिंह को लेकर दोनों के बीच काफी लड़ाई बढ़ गई थी। बात यहां तक पहुच गई थी कि गुस्से से लाल धर्मेंद्र ने विनोद को धक्का दिया वहीं विनोद भी पीछे नहीं हटे वो भी धर्मेंद्र का कॉलर पकड़ बैठ थे। उनको ऐसे देख सभी हैरान थे।

Home / Entertainment / Bollywood / जब इस एक्ट्रेस के पीछे धर्मेंद्र ने विनोद खन्ना को मारा था धक्का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो