
सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लेकर जावेद अख्तर ने किया ट्विट, लोगों ने किया ट्रोल
देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। वहां पर नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा रखी जाएगी। प्रतिमा को लेकर तमाम लोगों के रियेक्शन सामने आ रहे हैं। अब राइटर डायरेक्टर जावेद अख्तरने सोशल मीडिया पर इस प्रतिमा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है।
मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही सम-सामयिक मुद्दों पर अपने विचार बड़े ही बेबाकी से रखते नजर आते हैं। अब जावेद ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को इंडिया गेट पर लगाए जाने को लेकर अपने विचार की पेशकश की है। उन्होंने हाल ही में ट्वीट कर लिखा, "नेताजी की प्रतिमा का विचार तो अच्छा है लेकिन प्रतिमा को लेकर पसंद सही नहीं है। सारे दिन इस प्रतिमा के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और प्रतिमा का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक नहीं है। या तो प्रतिमा बैठी हुई मुद्रा में होनी चाहिए या फिर अपनी मुट्ठी उठाते हुए ऐसी मुद्रा में हो, जैसे कोई नारा लगा रहे हो।"
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर जावेद अख्तर का यह ट्वीट वायरल हो रहा है और यूजर्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट के कारण मशहूर गीतकार कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गए।
यह भी पढ़ें:चार साल पहले कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा के लिए कही थी ऐसी बात, लेकिन अब बदल गए सुर
आपको बता दें, इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा का आयाम 28 फीट बाय 6 फीट होगा। सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आजादी के बाद महान विभूतियों के इतिहास को नजरअंदाज किया गया है, लेकिन आजादी के दशकों बाद अब उनकी सरकार इन गलतियों को सुधार रही है। इस प्रतिमा को वहीं स्थापित किया जाएगा जहां पहले जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी जिसे वर्ष 1968 में हटा दिया गया।
यह भी पढ़ें: 'देवों के देव महादेव' में मां पार्वती बनने वाली एक्ट्रेस के बोल्ड रूप को देख भड़के लोग, कहा- 'पार्वती के रुप में ही अच्छी लगती हो'
Published on:
28 Jan 2022 01:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
