6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं राखी सावंत की सौतन, जिनके प्यार में गिरफ्त हैं आदिल खान

Rakhi sawant husband adil khan durrani girlfriend: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की जिंदगी में इन दिनों भूचान आ गया है। कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत की मां की मौत हो गई थी और अब वह अपनी शादी को लेकर परेशान हैं। उन्होंने अपने पति को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Feb 07, 2023

Rakhi sawant husband adil khan durrani girlfriend

Rakhi sawant husband adil khan durrani girlfriend

Rakhi sawant husband adil khan durrani girlfriend: 'ड्रामा क्वीन' इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में ये नाम खूब घूम रहा है। 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत की नौटंकी हर दिन चालू है। ये अपने शौहर आदिल को लेकर हर रोज नए खुलासे कर रही हैं। पहले राखी ने बोला कि आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं और अब उन्होंने उस लड़की के नाम भी खुलासा कर दिया है। राखी ने बताया कि उनके शौहर का तनु नाम की लड़की से अफेयर चल रहा है। राखी ने इस बात का भी खुलासा किया कि तनू पहले से शादीशुदा हैं। तीन साल पहले उनकी शादी हो चुकी है, जिसके बाद तनु की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राखी सावंत ने अपने पति आदिल की गर्लफ्रेंड का नाम तनु बताया है। राखी का कहना है कि जब वह 'बिग बॉस मराठी' में थीं, तब आदिल और तनु का अफेयर शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें आदिल दुर्रानी, तनु को बाहों में भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें अब आग की तरह वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक टिकटॉकर हैं। निवेदिता चंदेल उनका असल नाम है। उन्हें इंस्टाग्राम पर आदिल खान दुर्रानी फॉलो भी करते हैं। 604k फॉलोवर्स भी हैं।

राखी ने बताया है कि तनु चंदेल इंदौर की रहने वाली हैं। वहीं पर इस लड़की का एक फ्लैट भी है। इसकी एक खुद की बीएमडब्ल्यू कार भी है। राखी के मुताबिक, तनु आईआईटी से पासआउट हैं और फिलहाल एक बिजनेसवुमन हैं। राखी का कहना है कि तनु बॉलीवुड में पिछले 8 सालों से स्ट्रगल कर रही हैं और कुछ छोटे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। वह फिलहाल 37 साल की हैं।

यह भी पढ़ें- पति आदिल की राखी सावंत ने खोली पोल

राखी सावंत ने आदिल को लेकर कई तरह के आरोप लगाए हैं। राखी के मुताबिक बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने से पहले उन्होंने आदिल को मां के इलाज के लिए 10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इन पैसों को मां पर न खर्च करके आदिल ने खुद ही रख लिए।

राखी का आरोप है कि आदिल चार लाख रुपये कैश और उनके जेवर घर से लेकर भाग गए हैं। राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाज आदिल को आज राखी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-देवोलीना भट्टाचार्जी ने खोली चैनल की पोल