बाद में जब किशोर कुमार को पता चला तो वो ऋषिकेश मुखर्जी से मिले और आनंद फिल्म की कहानी सुनी। उन्हें कहानी पसंद आई मगर, फिल्म के अंत को लेकर वो नाखुश थे। किशोर ये नहीं चाहते थे कि फिल्म में आंनद की मौत हो। बहरहाल, फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई। जब बात पैसों की आई तो ऋषिकेश मुखर्जी ने किशोर कुमार को दो किस्तों में पैसे देने की बात कही। बंगाली आयोजक से लड़ाई के बाद किशोर चाहते थे कि उन्हें पूरी फीस मिल जाए।