24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uncategorized / जब मिला नौकरी का आॅफर तो इस महिला को लगा जैसे पूरा जहां मिल गया, जानिए कैसे

जब मिला नौकरी का आॅफर तो इस महिला को लगा जैसे पूरा जहां मिल गया, जानिए कैसे

सात महीने की कड़ी तलाश के बाद जब उसे अपनी पसंदीदा कंपनी से साक्षात्‍कार के‍ लिए बुलाया गया तो वह मारे खुशी के झूम उठी। किस्‍मत ने उसका साथ दिया और वह इंटरव्‍यू में भी पास हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rajeev sharma

•

Updated: 16 Aug 2016, 11:15 AM IST

आपने फिल्म 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई- तुम जो आए जिंदगी में बात बन गई' गाना तो सुना होगा। कुछ इसी तरह ये महिला भी जॉब मिलने पर अपनी खुशी जाहिर कर रही है।

इस खुशमिजाज महिला को नौकरी का लेटर क्‍या मिला, मानो उसे जहान मिल गया। कैलिफाॅर्निया के लांग बीच में रहने वाली भारतीय मूल की विनीता अब्राहम असल में नौकरी मिलने से बेहद खुश है और उसने अपना ऑफर लेटर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

सात महीने की कड़ी तलाश के बाद जब उसे अपनी पसंदीदा कंपनी से साक्षात्‍कार के‍ लिए बुलाया गया तो वह मारे खुशी के झूम उठी। किस्‍मत ने उसका साथ दिया और वह इंटरव्‍यू में भी पास हो गई।

अनोखा रिवाज है इस गांव का, दुल्हन की विदाई से पहले दूल्हा देता है खास चीज

विनीता ने इंटरव्‍यू से लेकर ऑफर लेटर प्राप्‍त होने तक की घटनाओं को सिलसिलेवार प्रेम कहानी की शक्‍ल दी। नौकरी मिलने के बाद उसने पास के बीच पर जाकर जश्‍न मनाया, फोटोशूट कराया और इसे फेसबुक पर शेयर भी किया।

उसने कहा कि नौकरी के रूप में उसे अपना जीवनसाथी मिल गया। विनीता की इस पोस्ट के बाद सब लोग कमेंट के तौर पर उसे बधाई देते नज़र आ रहे हैं।

गर्लफ्रेंड को चढ़ा अजीब शौक, परेशान होकर प्रेमी ने कर दी हत्या