YouTube Dhanashree marries cricketer Yuzvendra Chahal
नई दिल्ली। यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा ( Dhanashree Verma ) भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ( Yuzvendra Chahal ) संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जी हां, दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटो को देख फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। इन तस्वीरों में कपल बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।
धनाश्री और युजवेंद्र ने की शादी गुरुग्राम ( Dhanashree And Yuzvendra Chahal Marriage ) में हुई है। कपल ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। धनाश्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Dhanashree Instagram ) पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। फोटो में धनाश्री दुल्हन के लाल जोड़े में सजी नज़र आ रही हैं। लुक की बात करें तो धनश्री ने लाल रंग के लंहगे के साथ गोल्डन एंड रेड रंग की ज्वैलरी पहनी है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं चहल भी दुल्हे के अवतार में गज़ब के लग रहे हैं। उन्होंने गोल्डन एंड रेड रंग की शेरवानी पहनी है। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। कपल के फैंस उन्हें कॉमेंट कर विश कर रहे हैं।
आपको बता दें धनाश्री पेशे से डॉक्टर हैं। साथ ही उन्हें डांस करने का भी बेहद शौक है। उनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है। जिसमें वह अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म
'ऐ दिल है मुश्किल' ( Ae dil hai mushkil ) के गाने 'क्यूटी पाई' ( Cutie Pie ) में डांस करती हुई दिखाई दी थीं। उन्होंने डांस की वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
Published on:
22 Dec 2020 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
