
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो को देख कपल के फैंस के बीच खलबली मची है। वीडियो में सोनाक्षी अपने पती इकबाल के साथ दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर समझ आ रहा है कि मीडया कपल की साथ में फोटो लेना चाहते हैं। सोनाक्षी और इकबाल के सामने जैसे ही कैमरे की लाइट पड़ती है, तुरंत इकबाल सोनाक्षी से थोड़ा दूरी बनाते हुए दिखते हैं। अपने पती को ऐसा करते देख सोनाक्षी उनको पास आने के लिए रिक्वेस्ट करती हुई दिख रही हैं।
सोनाक्षी और जहीर के इस वीडियो को देखते हुए लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोंनो के शादी के 10 दिन ही पूरे हुए हैं और अभी से इतनी दूरियाँ कैसे दिखने लगी? फैंस का मानना है कि कहीं सोनाक्षी के घरवालों के प्रेशर में आकर तो जहीर ऐसा नहीं कर रहे हैं।
Updated on:
04 Jul 2024 08:17 pm
Published on:
04 Jul 2024 07:20 pm
