24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Zakir Khan Break Reason: जाकिर खान ने हेल्थ की वजह से नहीं, इस बड़े कारण लिया था ब्रेक

Zakir Khan Break Reason:जाकिर खान ने अपने ब्रेक को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने इसका बड़ा कारण भी बताया है जो हेल्थ नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि उनकी हेल्थ बेहद खराब है, लेकिन उन्होंने सभी अफवाहों पर जवाब दिया है।

3 min read
Google source verification
जाकिर खान ने अपने ब्रेक को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने इसका बड़ा कारण भी बताया है जो हेल्थ नहीं है। पहले कहा जा रहा था कि उनकी हेल्थ बेहद खराब है, लेकिन उन्होंने सभी अफवाहों पर जवाब दिया है।

जाकिर खान ने इस बडे़े कारण लिया था कॉमेडी से ब्रेक

Zakir Khan Break Reason: 'सख्त लौंडा' के नाम से मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। पिछले महीने जब उन्होंने अपने काम से एक लंबा ब्रेक लेने की घोषणा की थी, तो उनके लाखों फैंस सन्न रह गए थे। चारों तरफ खबरें उड़ने लगीं कि जाकिर की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है और वह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन अब खुद जाकिर खान ने सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और ब्रेक की असली वजह बताई है।

जाकिर खान ने अपने ब्रेक लेने का बताया कारण (Zakir Khan reveals real reason for taking break from comedy)

सोशल मीडिया पर जाकिर खान का एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान अपने ब्रेक पर बात कर रहे हैं। जाकिर ने मजाकिया लहजे में कहा, "दोस्तों, मेरी सेहत थोड़ी ही खराब है, बहुत ज्यादा नहीं। तुमने इंटरनेट पर जो भी पढ़ा है कि मेरी हालत बहुत नाजुक है, वह सब झूठ है।

पता नहीं लिखने वाले कहां से ऐसी खबरें लाते हैं और ऊपर से लिख देते हैं कि 'करीबी पारिवारिक सूत्र' ने इसकी पुष्टि की है। भाई, मेरी फैमिली मेरे साथ ही रहती है और हम सब एक-दूसरे का मुंह देख रहे हैं कि आखिर घर में वो कौन-सा सूत्र है जिसने ये खबर फैला दी?"

जाकिर खान ने अपनी हेल्थ पर भी दिया अपडेट (Zakir Khan Health Update)

जाकिर ने साफ किया कि उनके ब्रेक के पीछे की मुख्य वजह उनका लेखन (Writing) है। उन्होंने बताया कि पिछले छह सालों से उनके पास लिखने के कई बड़े प्रोजेक्ट्स और शानदार आइडियाज जमा हो गए थे, लेकिन लगातार शोज और टूरिंग की वजह से उन्हें लिखने का समय नहीं मिल पा रहा था। जाकिर ने कहा, "मेरे पास लिखने का बहुत सारा काम है जो मैं काफी समय से टाल रहा था। अब मैं उसी पर ध्यान देना चाहता हूं।"

2030 तक भी चल सकता है ब्रेक! (Zakir Khan On Break)

आपको बता दें कि पिछले महीने हैदराबाद में अपने 'पापा यार टूर' के दौरान जाकिर ने सबको चौंकाते हुए कहा था कि वे एक लंबा ब्रेक लेंगे। उन्होंने संकेत दिया था कि यह ब्रेक 2027, 2028 या फिर 2030 तक भी खिंच सकता है। उस वक्त उन्होंने आनुवंशिक बीमारियों और लगातार यात्रा के कारण शरीर पर पड़ने वाले दबाव का जिक्र किया था, जिससे लोगों को लगा कि मामला बहुत गंभीर है।

जाकिर ने अब स्पष्ट कर दिया है कि हालांकि सेहत को प्राथमिकता देना जरूरी है, लेकिन वे उतने बीमार नहीं हैं जितना सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है। वे बस अब शांत रहकर अपनी कलम को वक्त देना चाहते हैं।