
बदायूं. शहर के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म (80 Year Old Woman Raped) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दादी से दुष्कर्म (Grandmother Rape) करने का आरोपी पोता है, जो दादी को हलुवा खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। जहां आरोपी ने दादी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए फरार आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, यह घटना बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार, वह शनिवार को अपने घर में बैठी थी। इसी बीच उनके पास एक पोता पहुंचा और खाने के बारे में पूछकर इधर-उधर की बातें करने लगा। फिर उसने कहा कि दादी घर पर बहुत अच्छा हलुवा बना है। दादी घर चलो हलुवा खाएंगे। इस पर पहले दादी ने मना किया तो पोते ने जिद पकड़ ली। इसके बाद बुजुर्ग दादी को पोते के साथ उसके घर जाना पड़ा। जब दादी वहां पहुंची तो घर में कोई नहीं था। वह वहीं चारपाई पर बैठ गई। इसके बाद पोते ने बुजुर्ग दादी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
दादी ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसने किसी बताने पर धमकी भी दी। जब वह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। आरोपी युवक के परिजनों ने रविवार को दादी को पुलिस में नहीं जाने के लिए खूब मनाया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार शाम को दादी ने पोते के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बुजुर्ग दादी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Aug 2021 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
