पूर्व विधायक, पूर्व दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा का कहना है कि जिस महल में महाराजा रहते थे लाल किला मुगलो की अमानत है। मुसलमान ही नहीं हर हिंदुस्तानी की अमानत है, जिस पर आज़ादी के बाद प्रधानमंत्री झंडा फहराते आए हैं। ऐसी कौन सी मजबूरी थी जो 25 करोड़ में कौन सा लाभ था। समझ नहीं आता जो लालकिला किराए पर दिया। हिंदुस्तान बिक रहा है आज लालकिला बिका है कल ताज महल बिकेगा, परसों कुतुब मीनार बिकेगा। हो सकता है 2019 से पहले मोदी जी पार्लियामेंट भी बेच दें। 20 करोड़ मुसलमान ही है, अगर उनसे चंदा करूं तो बहुत आराम से 50 करोड़ जमा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा इरादा लालकिले से बिजनेस का नहीं है मैं उसका किराया भी नहीं लूंगा। उसकी कीमत 25 करोड़ बहुत कम है।उन्होंने चिट्ठी में कहा है कि मोदी जी ताजमहल कुतुबमीनार और 2019 से पहले संसद भवन को भी किराए पर उठा सकते हैं यह हर हिंदुस्तानी की धरोहर है अब क्या 15 अगस्त को झंडा भी डालमियां से पूछ कर फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनको इजाजत दी जाए तो वह समाज के हर वर्ग से चंदा इकट्ठा करके दोगुनी कीमत पर लाल किला किराए पर लेने को तैयार हैं। वह इससे ज्यादा रकम चंदा करके जमा कर सकते हैं।