8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदायूं गैंगरेप: फिर बिफरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की नीयत में खाेट

Highlights - 50 वर्षीय महिला से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले ने पकड़ा तूल - प्रियंका गांधी बोलीं- महिला सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की नीयत में खोट - कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला बोले- आखिर कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka-gandhi.jpg

बदायूं. 50 वर्षीय महिला से दरिंदगी के बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Goverment) पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: महिला के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में रॉड डाली, पैर और पसली भी तोड़ी

बदायूं में भी थानेदार ने नहीं सुनी फरियादी की फरियाद

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में ही फरियादी की नहीं सुनी। वहीं, सरकार ने अधिकारियों का बचाते हुए आवाज को दबाया। इसी तरह बदायूं में भी थानेदार ने फरियादी की फरियाद नहीं सुनी। इतना ही नहीं घटना स्थल तक का मुआयना नहीं किया। महिला सुरक्षा को लेकर यूपी सरकार की नियत में खोट है।

आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी बदायूं घटना लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वीभत्स, जघन्य, मानवता हुई शर्मसार! कितनी और निर्भया? कितनी और हैवानियत? आखिर आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी? हमारे सजग पत्रकारकहां हैं?

यह भी पढ़ें- बदायूं गैंगरेप: लापरवाही बरतने पर एसएचओ निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग