3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: कोतवाली में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को भाजपा नेता ने मारा थप्पड़, वर्दी भी फाड़ी

पीड़ित होमगार्ड जवान शाकिब अली ने मामले में कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 22 Jan 2018, 6:10 PM IST

पीड़ित होमगार्ड जवान

बदायूं। जिले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर सत्ता का नशा ऐसा चढ़ा कि उसने कोतवाली में संतरी की ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित होमगार्ड जवान ने कोतवाल से शिकायत की, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने सीओ सिटी से शिकायत कर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाली में ड्यूटी कर रहा था जवान
बदायूं की कोतवाली सदर में सोमवार को होमगार्ड जवान शाकिब अली संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। होमगार्ड जवान का कहना है कि सुबह को भाजपा नेता अशोक भारतीय मेरठ के किसी लड़की के मामले में कोतवाली आए और वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष से विवाद करने लगे। जिस पर होमगार्ड शाकिब अली ने भाजपा नेता से आराम से बातचीत करने को कहा। इसी बात पर भाजपा नेता अशोक भारतीय ने तू-तड़ाक बात करते हुए होमगार्ड जवान को थप्पड़ मार दी। पीड़ित का आरोप है कि भाजपा नेता ने उसकी वर्दी भी फाड़ डाली।

कोतवाल ने नहीं की कोई कार्रवाई
पीड़ित होमगार्ड के जवान ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाल से की तो उन्होंने जांचकर कार्रवाई करने की बात कही और अंदर जाकर आरोपी भाजपा नेता को छोड़ दिया । मामले में कोई कार्रवाई न होने पर काफी संख्या में होमगार्ड्स इकट्ठा होकर सीओ सिटी से मिले और आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।

कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी
इस मामले में सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि कोतवाली में होमगार्ड जवान और भाजपा नेता के बीच विवाद हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों ने शिकायत की है। मामले की जांच कर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित जवान ने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।