
बदायूं के एक गांव में शादी समारोह में गरम पूड़ी नहीं परोसने को लेकर विवाद हो गया। हलवाई और मेहमानों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष ने घर में दूसरे पक्ष के घर में घुसकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।
हलवाई के पास गया था गर्म पूड़ी लेने
जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सेटा खेड़ा के राजेंद्र की बेटी की शनिवार रात को शादी थी। शादी के दावत में गांव के ही सुरेंद्र और जागन आए थे। पूड़ी ठंडी होने पर वे गरम लेने के लिए हलवाई के पास चले गए। हलवाई ने थोड़ी देर रुकने को कहा। इस दोनों नाराज हो गए और गाली देने लगे।
हलवाई के विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। तभी इसमें से एक को पूड़ी सेंकने वाली कछुली सिर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस की जांच के दौरान हत्या का आरोप
बिसौली इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला गांव पहुंच कर जांच कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर सुरेंद्र की चचेरी बहन थम्मन की गला दबाकर हत्या कर दी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच आएगा सामने
पुलिस इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला ने शुरुआती जांच के आधार पर मामले को संदिग्ध बताया है। उन्होंने हत्या की बात से इनकार नहीं किया है। मौत की सही वजह क्या है जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा।
Updated on:
12 Feb 2023 03:24 pm
Published on:
12 Feb 2023 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
