6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budaun में महिला ने नवजात को कुएं में फेंका, सांप ने बचाई जान

Badaun में एक महिला ने Newborn baby को कुएं में फेंक दिया। कुएं के अंदर बच्चे को एक सांप ने बचाया।

2 min read
Google source verification
snake saved new born baby in faizganj, uttar pradesh

Badaun जिले में शुक्रवार को एक सूखे कुएं में महिला ने अपने नवजात बच्चे को फेंक दिया। 20 फीट ऊपर से फेंके जाने के बाद भी बच्चा सुरक्षित रहा। यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव बसोमी की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुएं की गहराई 20 फीट है।

बच्चे के शरीर से लिपटा हुआ था सांप
शुक्रवार सुबह गांव की एक महिला वहां से गुजर रही थी। वहां उसे कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। जब वह कुएं के पास पहुंची तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गई। सूखे कुएं में नवजात बच्चा रो रहा था। जबकि उसके शरीर पर सांप लिपटा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Bulandshahr में लालच बुरी बला है! मुर्गे के चक्कर में तेंदुए के पिंजरे में जा फंसा युवक

इस बात की जानकारी महिला ने ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने एक बुजुर्ग ग्रामीण को कुएं में उतारा। उसने सावधानी बरतते हुए बच्चे के शरीर से सांप को हटाया और नवजात को कुएं से बाहर निकाला।

नवजात को रात के समय कुएं में फेंका गया
पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। गावं के लोगों का मानना है कि नवजात को रात के समय कुएं में फेंका गया। ग्रामीणों का कहना है, “सांप ने ठंड से बचाने के ल‍िए बच्‍चे को लपेटे हुए था। अगर सांप को बच्‍चे को नुकसान पहुंचाना होता तो वो उसे डंस भी सकता था।”

इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने बताया, “गांव के बाहर स्थित कुआं 20 फीट गहरा है। काफी दिनों से सूखा पड़ा है। उसमें कई सांप भी देखे गए हैं। कुएं से नवजात बच्चे को पाया गया है। गांव की दो महिलाओं की देखरेख में उसे जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। बच्चा किसने फेंका उसकी तलाश कराई जा रही है।”