
Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज की रहने वाली एक महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर समधी के साथ फरार हो गई है। महिला के पति और बेटे ने फरार महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के दातागंज के एक पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ममता बीते 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को अपने समधी के साथ फरार हो गई। ममता का उसके बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ बिल्लू के साथ अनैतिक संबंध थें। वो ट्रक ड्राइवर था। रिश्तेदार होने के चलते अक्सर उसका घर आना-जाना लगा रहता था।
पीड़ित पति का कहना है कि ममता इससे पहले भी ममता तीन बार समधी के साथ भाग चुकी है। सबसे पहले वो साल 2023 में भाग गई थी। दोनों पक्ष के परिवारवालों ने मामले में समझौता करके ममता को वापस करवा दिया था। ममता के पति ने बच्चों की परवरिश के लिए उसे स्वीकार कर लिया। इसी तरह तीन बार समधी के साथ भागने के बाद भी स्वीकार करता रहा लेकिन अब उसका कहना है कि ममता के खिलाफ कार्रवाई करनी है।
पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ममता रात के अंधेरे मे घर का कीमती सामान और जेवरात समेटकर समधी के साथ ऑल्टो कार में फरार हो गई। उसके बेटे ने इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद पीड़ित पति ने शुक्रवार को पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
ममता के पति ने बताया कि उसने साल 2022 में बदायूं शहर के ही एक मोहल्ले में अपनी बेटी की शादी एक युवक के साथ की थी। बेटी का ससुर अक्सर घर आते-जाते रहता था। उसके यहां आने से पड़ोस के लोगों को भी एतराज था लेकिन रिश्तेदार होने की वजह से उसे कुछ नहीं बोला।
Published on:
19 Apr 2025 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allबदायूं
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
