बता दें कि वर्ष 2014 में सूखा पड़ा था। सुखा राहत के लिए सरकार ने 2015 में बिल्सी तहसील के लिए पांच करोड़ रुपए दिए थे। 2015 में बिल्सी तहसील में सर्वे कराकर किसानों के लिए चेक दिए जाने थे। किसानों के लिए कम से कम 750 रूपए और अधितम 4500 दिया जाना था। किसानों को लेखपालों ने लिस्ट बनाकर चेक दे दिए। जब तहसीलदार बालकराम ने अपना अकाउंट देखा को पता चला कि कुछ किसानों को 11 हजार, 18, 19, 21, 22, 36 हजार तक भुगतान हो गया है। पूरी जानकारी करने पर पता चला कि बिल्सी तहसील में 273 चेकों के साथ हेराफेरी की गई और बिल्सी की ब्राँच के साथ साथ संभल जनपद में रुपया दिया गया है। 13 जून को जैसे ही तहसीलदार को पता चला जानकारी करके 30 जून को बिल्सी थाने में तहरीर देने के बाद एक जुलाई को हेराफेरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें पांच लोग नामजद किये गए थे। अब क्राइम ब्रांच ने इसी मामले में जांच के दौरान तत्कालीन तहसीलदार बालकराम सहित तीन अन्य लोगों को जेल भेज दिया है।