मक्खनपुर क्षेत्र का है मामला
जेब में रखे मोबाइल फोन के अचानक फटने से भगदड़ मच गई। हादसे एक दिव्यांग बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। हादसा थाना मक्खनपुर के गांव बरियारमऊ का है। घायल को नाजुक हालत में चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया।हादसा बुधवार को शाम लगभग साढे तीन बजे का है। 18 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र राजबहादुर शारीरिक रूप से दिव्यांग है। युवक ने काल आने पर किसी से बात की इसके बाद उसने अपने मोबाइल फोन को सामने जेब में रख लिया।