कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा बताते हैं कि एनडी तिवारी तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लालकिले के सामने धरने पर बैठ गए। लालकिला ताजमहल के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस, प्रशासन ने एनडी तिवारी से धरना समाप्त करने की अपील की लेकिन एनडी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। पानी की बौछार छोड़ी और लाठीचार्च किया। इस दौरान एनडी तिवारी घायल हो गए। घायल हालत में ही एनडी तिवारी ने रकाबगंज थाने में गिरफ्तारी दी।