भारतीय राजनीति में एनडी तिवारी की छवि उस दिन खराब हुई, जब आंध्र प्रदेश के एक न्यूज चैनल ने एनडी तिवारी का एक वीडियो अपने चैनल पर चलाया, जिसमें कथित रूप से एनडी तिवारी राजभवन में तीन महिलाओं संग लेटे थे। इस घटना की भी जांच पड़ताल हुई। एनडी तिवारी ने भी माफी मांग ली। हालांकि उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। उनको फंसाया गया है। उस दौर में एनडी तिवारी का यह मामला काफी गरमाया हुआ था।