एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि हाईरिस्क एरिया में बने हॉटस्पॉट के साढ़े सात सौ मीटर की परिधि में नगर की अधिकांश बैंक शाखाएं आ रही हैं, जिन्हें जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेशों तक बंद कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में दनकौर रोड, पुराना जीटी रोड, छासियाबाड़ा, सिरौंधन रोड, रोडवेज बस स्टेंड, काजीबाड़ा, खत्रीबाड़ा स्थित सभी बैंक शाखाओं के अधिकारियों को आदेशों के संबंध में अवगत करा दिया है। बुधवार से नगर में सरकारी, निजी बैंक शाखाएं समेत एटीएम, ग्राहक सेवा भी अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। इसलिए मोबाइल एटीएम वैन से लेनदेन किया जाएगा।