दरअसल, शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा निवासी 11 वर्षीय किशोर को 15 जून को हाथ में फ्रेक्चर के कारण हालत बिगड़ने पर मेरठ के आनन्द हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे थे। इसी दौरान उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। मंगलवार शाम के समय उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। परिजन किशोर को लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशोर ने दम तोड़ दिया, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया।