नोएडा. गौतमबुद्ध नगर (GautamBudh Nagar) जिले में कोरोना (CoronaVirus) के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी 27 नए कोरोना (Covid-19) संदिग्ध मिले, जबकि 15 मरीजाें ने कोरोना को हराकर घर वापसी कर ली है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्यां 1038 हो गई है। वहीं, सोमवार को शारदा में दम तोड़ने वाले कोरोना संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 है। जिले में अब तक 525 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 500 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।