26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में शुरू हुआ मुसलमानों का पवित्र इज्तिमा, 10 लाख से ज्यादा मुसलमानों का लगा हुजूम, देखें वीडियो-

आलमी तब्लीगी इज्तिमा में हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने अदा कराई जुमे की नमाज

2 min read
Google source verification
bulandshahr

यूपी में शुरू हुआ मुसलमानों का पवित्र इज्तिमा, 10 लाख से ज्यादा मुसलमानों का लगा हुजूम, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. अाज से बुलंदशहर में तीन दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत हो गई है। यहां पहुंचे लाखों मुसलमान एक साथ दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ करेंगे। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने भी अपने स्तर से तमाम आवश्यक इंतजाम किए हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में देशभर के अलावा दुनियाभर के अकीदतमंदों के आने का सिलसिला सप्ताहभर पहले ही शुरू हो गया था। 3 दिन तक चलने वाले इस मुस्लिम धर्म के आयोजन में 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है। तब्लीगी इज्तिमा में उलेमा-ए-इकराम दीन की रोशनी फैलाकर ईमान पुख्ता करेंगे। आज इज्तिमा में शामिल होने के लिए दिल्ली मरकज और देवबंद से उलेमा-ए-इकराम शिरकत करेंगे। इससे पहले शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन मरकज के मौलाना साद ने जुमे की नमाज अदा कराई।

बाबरी ढांचे को गिराने की बरसी से पहले यूपी के इस शहर में जुटेंगे दुनियाभर के 10 लाख से ज्यादा मुसलमान, जानिये क्यों-

दरअसल, बुलंदशहर सदर तहसील क्षेत्र के गांव दरियापुर-अढ़ौली में आगामी आज से 3 दिसंबर तक तीन दिवसीय आलीमी तब्लीगी इज्तिमा की शुरुआत होगी। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि इसकी तैयारी के लिए हजारों लोगों ने दिन-रात मेहनत की है। यहां इज्तिमा में बैठने से लेकर अस्थाई मस्जिद, उम्दा वज़ू खाने, साफ पेयजल, शौचालय व इस्तंजा खानों के निर्माण के साथ सर्दी-बारिश से बचने के लिए आकर्षक टेंट लगाए गए हैं। आयोजकों का दावा है कि इस आयोजन में 10 लाख से ज्यादा मुसलमान शिरकत करेंगे। हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन से 5 लाख लोगों के आने की परमिशन ली गई है, लेकिन जो इंतजाम किए गए हैं उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ये संख्या उससे कई गुना ज्यादा होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन इस आयोजन के लिए अपने स्तर से तमाम इंतजामों के लिए प्रयासरत है। तमाम सुविधाएं प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा जी दृष्टि से की जा रही हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि प्रत्येक चीज का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। वे लगातार अपने मातहतों के साथ यहां व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए कई रूटों का डायवर्जन भी किया है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा- अब मुझे सलमान खान के इस उपनाम से बुलाया जाए, जानिये क्यों

आयोजन एक नजर में

- लाखों मुस्लिम मांगेंगे अमन-चैन की दुआ
- 5 लाख लोगों के शामिल होने की मांगी है प्रशासन से परमीशन
- प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता होने के दावा किया
- देश विदेश की मुस्लिम जमात जुटेगी इज्तिमा में
- एनएच-91 बुलंदशहर के नजदीक है इज्तिमा स्थल
- प्रशासन ने रुट डाइवर्ट कर किए बेहतर इंतजाम

मुस्लिम करेंगे बुलंदशहर में अमन चैन की दुआ, देखें वीडियो-