
बुलंदशहर. जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंसारी रोड चौराहे पर दिवाली बनाकर मिठाईयां बांटी। धारा 370 हटाने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं और बम पटाखे छोड़ रहे हैं।
बुलंदशर नगर के अंसारी रोड पर सोमवार को न तो दे दिवाली थी, ना कोई त्योहार, मगर जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता दिवाली मना रहे हैं। साथ ही साथ मिलने वालों को मिठाई खिला रहे हैं। 370 हटने के बाद भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता में खुशी की लहर है। राजनीतिक दलों में खलबली मची है।
उधर भाजपा के नगर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। बताया जाता है देश कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 हटाकर बहुत ही अच्छा काम किया है, जिस से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इन लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार जिन मुद्दों को लेकर सरकार में आई हुई थी, उसी मुद्दे पर सोमवार को खरी उतरी। वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, डॉक्टर उदिता त्यागी ने बताया कि सामवार का दिन एक ऐतिहासिक दिन है, जो भाजपा सरकार ने घोषणा की थी। वह आज पूरी हुई है।
Published on:
05 Aug 2019 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
