5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bulandshahr: बैंक हड़ताल से हुआ 700 करोड़ का नुकसान, सरकार ने नहीं मानी मांगें तो इन तीन दिन फिर होगी स्‍ट्राइक

Highlights 12 सूत्रीय मांगों को लेकर Strike पर रहे बैंक कर्मी व अधिकारी वेतन वृद्ध‍ि और पांच दिन बैंकिंग की भी मांग हैं शामिल सेलरी में 20 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2020-02-01-14h33m18s222.png

बुलंदशहर। पूरे देश में इस समय बैंक (Bank) कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल (Strike) पर चल रहे हैं। 31 जनवरी (January) और 1 फरवरी (February) को सभी बैंककर्मी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। इस वजह से शुक्रवार (Friday) और शनिवार (Saturday) को बैंकों में कोई काम नहीं हुआ। बुलंदशहर (Bulandshahr) जनपद में दो दिवसीय बैंक हड़ताल से 650-700 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं, बैंककर्मियों ने मांगें नही माने जाने पर फिर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें:Budget 2020: Noida व Ghaziabad में प्रदूषण होगा कम, 4400 करोड़ रुपये से शुद्ध होगी हवा

दो दिवसीय हड़ताल पर हैं बैंक कर्मी

बैंक कर्मचारी 2017 से लगातार अपनी सेलरी बढ़ाने की डिमांड कर रहे हैं। इसके साथ ही बैंक कर्मी कुछ अन्‍य मांगों के लिए भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बैंक कर्मी व अधिकारी शु्क्रवार को हड़ताल पर चले गए थे। उनकी यह हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। पिछले 2 दिन से बैंकों की हड़ताल के चलते आम लोगों को पैसे के लेनदेन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

सरकार को दी चेतावनी

यूनाइटेड फ्रंट बैंक यूनियन के जिला संजोयक विक्रम सिंह राघव ने बताया कि वह 2017 से वेतन वृद्ध‍ि की मांग कर रहे हैं। स रकार से कई वार्ताएं हो चकी हैं लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। वे पांच दिन बैंकिंग और पुरानी पेंशन समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। उनकी मुख्य मांग सेलरी की है। मांग है कि उनकी सेलरी में 20% का इजाफा किया जाए। अगर सरकार ने बैंक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो मार्च में 11, 12 और 13 को फिर से हड़ताल की जाएगी। अगर फिर भी सरकार नहीं मानती है तो 1 अप्रैल से बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी वजह से बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें:बजट 2020: SC, OBC, महिलाओं और बुजुर्गों के आएंगे अच्छे दिन, मिला एक लाख 83 हजार 800 करोड़ का तोहफा

रोज हो रहा 350 करोड़ का नुकसान

वहीं पीएनबी बैंक के मैनेजर विजय गांधी का कहना है कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से जनपद में लगभग 700 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। एक दिन में इससे करीब 350 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। व्‍यापारी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि हड़ताल से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। रोजाना के व्यापार में लेनदेन को लेकर व्यापारी न तो पैसा जमा कर पा रहे हैं और न ही निकाल पा रहे हैं।