गाजियाबाद की बात करें तो शनिवार को दोपहर में यहां का एक्यूआई 247 रिकॉर्ड किया गया, जो कि लोगों की सेहत के लिए काफी नुकसान दायक है। नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में हवा की दशा कुछ ऐसी ही हैं। मोदी सरकार के आम बजट में हवा सुधारने के लिए भी 4400 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया है। उम्मीद है कि इससे एनसीआर की हवा में सुधार होगा।