
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक हिंदू युवती ने मुस्लिम (Muslim) युवक के साथ भागकर शादी कर ली। युवती धर्म परिर्वतन कर मुस्लिम बन गई है। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ डिबाई (Dibai) थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद युवत और युवती ने हाईकोर्ट की शरण ली।
कोर्ट ने दिए सुरक्षा देने के आदेश
कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा प्रदान करने और युवती के पति व मुकदमे में नामजद की गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया है। बुलंदशहर एसएसपी (SSP) ने दोनों को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए हैं। डिबाई क्षेत्र की रहने वाली सावित्री अब सना बन गई है। युवती 11 अक्टूबर (October) को अपने पड़ोसी सलमान (Salman) के साथ घर से भाग गई थी। इस पर उसके परिजनों ने सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। सलमान के मामा ने कहा कि दोनों ने प्रेम किया है। उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। युवती के घर वालों से उनको खतरा है। अब उन्होंने एसपी सिटी से सुरक्षा की मांग की है।
यह कहा युवती ने
गांव कसेर कलां की निवासी सावित्री युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। वह अपने गांव के रहने वाले सलमान को बेहद प्यार करती है। वे दोनों निकाह से पहले भी तीन बार घर से भाग चुके हैं। इसी वर्ष 18 नवंर को उन्होंने निकाह किया है। वह 19 साल की है। उनको घरवालों और गांव वालों से खतरा है। दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। वे इलाहाबाद (Allahabd) में स्टे लेकर आए हैं।
यह कहा एसएसपी ने
इस बारे में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने अपने गांव के रहने वाले सलमान से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया है। हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए जाने के लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दे दिए हैं।
Updated on:
11 Dec 2019 09:49 am
Published on:
11 Dec 2019 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
