5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ष 2019 के आखिरी दिन निकला सूरज, DM ने बढ़ाई स्‍कूलों की छुट्ट‍ियां, बच्‍चों को मिला New Year का जश्‍न मनाने का मौका

Highlights पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में सर्दी की सितम जारी वर्ष 2019 के आखिरी दिन निकला सूरज दो दिन बढ़ाई गईं स्‍कूलों की छुट्ट‍ियां

2 min read
Google source verification
photo6073157291135314248.jpg

बुलंदशहर। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में सर्दी का सितम जारी है। वर्ष 2019 के आखिरी दिन मंगलवार (Tuesday) को दोपहर में भले सूरज निकला हो लेकिन शीतलहर की वजह से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सुबह जनपद का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार को बर्फीली हवाओं ने किया परेशान

सोमवार को लोग बर्फीली हवाओं के थपेड़े झेलते रहे। पूरे दिन लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए। सोमवार को बुलंदशहर (Bulandshahr) का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के प्रकोप को देखते हुए डीएम (DM) ने स्‍कूलों की छुट्ट‍ियां बढ़ा दी हैं। डीएम के आदेश के बाद जिले में सभी स्‍कूलों में कक्षा 8 तक के बच्‍चों की 1 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में एक साथ नजर आए बड़ी संख्या में पुलिस के अफसर और जवान

BSA ने जारी किया लेटर

डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने सोमवार को अवकाश का लेटर जारी किया। इसके अनुसार, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्‍कूलों में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी टीचरों और स्‍टाफ को स्‍कूल आना होगा। इस बीच अगर किसी स्‍कूल में पढाई होती पाई गई तो कार्रवई की जाएगी। आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्‍कूल खुल हुए हैं। उनका समय सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक का है।

यह भी पढ़ें: ठंड और कोहरे के बीच नहर में छलांग लगाकर पुलिसकर्मियों ने बचाई 5 लोगों जान

फर्जी लेटर भी हुआ वायरल

इससे पहले जनपद में छुट्टी का एक फर्जी लेटर भी वायरल हुआ। इसमें कहा गया था कि 30 व 31 दिसम्बर को डीएम बुलंदशहर ने अवकाश घोषित किया है। इस वजजह से कई बच्‍चे स्कूल नहीं आए। जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।